खरड़। खरड़ सिटी पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति अरकसबीर सिंह तथा रमनजीत कौर निवासी सन्नी एनक्लेव के खिलाफ धारा 406, 498 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अवनीत कौर ने बताया कि उसके ससुराल परिवार द्वारा उसे दहेज लाने के लिए मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।