फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2020 : महिलाओं ने वित्तमंत्री का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। एक महिला वित्तमंत्री होने के कारण महिलाओं को बजट 2020-21 से काफी उम्मीदें थीं और बजट काफी हद तक महिलाओं की उम्मीदों पर खरा भी उतरा है। देश की महिलाओं की तरफ इस बजट में खास ध्यान दिया गया है। महिलाओं की सेहत का ख्याल रखते हुए सरकार ने कई योजनाओं का ऐलान किया है। सबसे खास है महिलाओं की सेहत को देखते हुए 10 करोड़ परिवारों के पोषण का ऐलान किया गया है। ये बजट एक नया इतिहास लिखेगा।
विज्ञापन

पार्षद एकता नागपाल ने बताया कि वित्तमंत्री सीतारमन ने महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए 28 हजार 600 करोड़ रुपये बजट में रखे हैं, जो एक अच्छा कदम है और इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। अब शायद ही कोई ऐसा सेक्टर होगा, जिसमें महिलाएं काम नहीं कर रही हों। महिलाएं आगे बढ़ रही हैं और महिलाओं के लिए तमाम योजनाओं पर अगर सरकार पैसा खर्च करती है तो एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
6 लाख आंगनबाड़ी महिलाओं को मिलेंगे स्मार्टफोन
जीरकपुर की एक महिला पार्षद मनीषा मलिक ने कहा कि निश्चित रूप से इस बजट के बाद महिलाओं के हालात में काफी सुधार होगा, खासकर जो गरीबी रेखा के नीचे जिंदगी व्यतीत कर रहीं हैं। बजट में 6 लाख से अधिक आंगनबाड़ी कर्मचारियों को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। ये घोषणा आंगनबाड़ी कर्मचारियों के लिए काफी बेहतर कही जा सकती है, क्योंकि काम के दौरान उन्हें अकसर संचार की समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं, स्कूल टीचर सुमिथा कलेर ने बताया कि बेटियों के स्कूल जाने की संख्या लड़कों से ज्यादा है और ये खुशी की बात है। 98 प्रतिशत लड़कियां नर्सरी सेशन से स्कूल जा रही हैं और 12वीं पर भी इस तरह के आंकड़े हैं और लड़कों के मुकाबले लड़कियां किसी मामले में पीछे नहीं हैं। महिलाओं की तरक्की के लिए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं पर ध्यान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें