कुराली। माजरी चौक में लगाए नाके के दौरान पुलिस ने नौजवान को 420 नशीली गोलियों समेत काबू किया है। जानकारी के अनुसार माजरी पुलिस ने एएसआई जीवन सिंह की अगुवाई में माजरी चौक पर नाका लगाया हुआ था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब एक नौजवान को रोककर उसकी तालाशी ली तो उसके पास से लोमोटिल की 420 गोलियां बरामद हुईं। आरोपी की पहचान गुरबिन्दर सिंह वासी ढकौरा कलां के तौर पर हुई है। गुरबिन्दर सिंह को खरड़ की अदालत में पेश किया जिसे अदालत ने 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया।