फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: छेड़छाड़ करने से रोका तो देवर ने गोली मारकर की भाभी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना क्षेत्र में पड़ते गांव नानूमाजरा में देवर ने अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण छेड़छाड़ बताया जा रहा है। देवर अपनी भाभी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था, जब उसने ऐसा करने से रोका तो देवर ने उसे गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक महिला की पहचान 22 वर्षीय स्वाति के रूप में हुई है जो मूलरूप से यूपी के जिला मुरादाबाद के गांव ऊंचाकानी की रहने वाली थी। वहीं, आरोपी की पहचान राजीव के रूप में हुई है। यह वारदात शनिवार रात पौने 8 बजे की बताई जा रही है। हत्या के बाद से आरोपी फरार है। इस मामले में सोहाना थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103, 61(2) एवं आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी राजीव के साथ मृतक की सास सीमा और ससुर श्याम को भी हत्या की बात छिपाने के आरोप में इस मामले में नामजद किया गया है।
विज्ञापन

पहले भी करता था छेड़छाड़

जानकारी के मुताबिक आरोपी राजीव मृतक स्वाति के ससुर के बड़े भाई राजू का बेटा है। सभी नानूमाजरा में किराए के कमरों में रहते हैं और दिहाड़ी का काम करते हैं। करीब सात साल पहले स्वाति की शादी शिवम कुमार के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। पूछताछ में सामने आया है कि इससे पहले भी राजीव कई बार अपनी भाभी स्वाति के साथ छेड़छाड़ करता रहता था। स्वाति उसे टोकती थी और उसके अपने पति से भी इस बारे में बात की थी। शनिवार की रात करीब पौने 8 बजे स्वाति और उसका बड़ा बेटा दीपू और सास-ससुर कमरे में थे। इसी दौरान राजीव आया और उसके सास ससुर के सामने स्वाति के साथ छेड़छाड़ करने लगा। स्वाति ने उसका विरोध किया तो राजीव ने कट्टा निकाला और स्वाति को गोली मार दी। हत्या के बाद राजीव वहां से फरार हो गया। इसके बाद स्वाति के मामा ससुर को फोन पर हत्या की जानकारी दी गई और वह स्वाति के पति शिवम को लेकर घर पहुंचा। शिवम के बेटे दीपू ने अपने पिता को बताया कि राजीव चाचा ने मां को गोली मार दी है। इसके बाद शिवम ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। एसएचओ सोहाना मौके पर पहुंचे और लाश को सिविल अस्पताल में ले जाया गया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। देर शाम बलौंगी के शमशान घाट में स्वाति का संस्कार किया गया।

सास-ससुर छिपाई हत्या की बात, नामजद

पुलिस जांच अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि स्वाति की हत्या की जानकारी सास सीमा और ससुर श्याम को भी थी लेकिन उन्हाेंने यह बात छिपाई थी। इसलिए उन्हें नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वाति की सास-ससुर ने हत्या की एक झूठी कहानी बनाई कि मोबाइल की बैटरी फटने से स्वाति की मौत हुई है। उन्होंने आरोपी राजीव को बचाने का प्रयास किया और सच्चाई को छिपाया। उन्होंने कहा कि सास-ससुर के होते हुए राजीव ने अपनी भाभी से छेड़छाड़ का प्रयास किया अगर वह चाहते तो उसे रोक सकते थे और स्वाति की हत्या भी न होती। इसलिए वे दोनों भी अपराध में शामिल माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें