फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विवाहिता के आत्महत्या मामले में जेठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर की एक काॅलोनी में महिला के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके जेठ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोहगढ़ निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतका केतकी (28) के परिजनों का आरोप है कि जेठ उसे प्रताड़ित कर रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। मृतका के पति समेत तीन भाई हैं। तीनों फल विक्रेता हैं। रविवार को मृतका के मायके व ससुराल पक्ष के लोग पुलिस स्टेशन पहुंचे हुए थे। पति संदीप कुमार ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में केतकी से हुई थी। उनका एक चार वर्ष का बच्चा भी है। बीते शुक्रवार को वह सब्जी लेने चंडीगढ़-26 की मंडी गया था। उसे मकान मालिक का फोन आया कि उसकी पत्नी ने फंदा लगा लिया है और उसे जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ ले गए हैं। इस मामले में मायके और ससुराल के लोग एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है। जांच अधिकारी सतिंदर सिंह का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने जांच के जेठ अनिल कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें