फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जेठ ने साथी के साथ मिलकर की महिला की जमीन कब्जाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने एक महिला की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में उसके जेठ कृष्ण कुमार निवासी गाजीपुर और जगतार सिंह निवासी गांव किशनपुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ढकोली पुलिस ने अदालत के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुलविंदर कौर ने बताया कि उसके पति कुलदीप सिंह की मौत के बाद उसकी सास ने उसे गांव गाजीपुर में दो बीघे 10 बिसवा जमीन की जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी उसकी बेटी को दी थी। उसकी बेटी ने जनरल पॉवर अटार्नी के आधार पर यह जमीन उसके नाम करवा दी। यह जमीन देते हुए उसकी सास ने जमीन का कब्जा भी दे दिया। इस आधार पर उन्होंने मॉल विभाग में इसकी गिरदावरी अपने नाम करवा ली थी लेकिन उसके जेठ ने इस जमीन पर कब्जाने की नीयत से उन्हें परेशान शुरू कर दिया। उसके जेठ कृष्ण कुमार ने जमीन की गिरदावरी उनके नाम होने के बावजूद फर्जी दस्तावेज बनाकर अपने एक साथी जगतार सिंह के नाम गिरदावरी करवा दी।
विज्ञापन

इसके आधार पर जगतार सिंह ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो उससे मारपीट व कपड़े फाड़ दिए गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसकी ओर से मामले संबंधी अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की हिदायत की। ढकोली थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने कहा कि महिला जेठ कृष्ण कुमार व जगतार सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें