फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: भाई बना भाई का दुश्मन, तेजधार हथियार से किया हमला, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एक-भाई ने दूसरे भाई पर तेजधार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। भाई की पीठ पर आठ, मुंह पर छह और कंधे पर सात टांके लगे हैं। इस मामले में बलौंगी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान भाई हरपाल सिंह और भाभी बलजीत कौर निवासी गांव बल्लोमाजरा, बलौंगी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत में रणधीर सिंह उर्फ धीर वासी गांव बल्लोमाजरा, बलौंगी ने बताया कि उक्त आरोपी उसका सगा भाई है वह दोनों 12 साल से अलग रह रहे हैं। उनका भाई उनके पड़ोस में ही रहता है और वह नशे का आदी है। उनके माता-पिता भी उनके साथ ही रहते है। जब 14 अक्तूबर को वह अपने घर के बाहर खड़ा था और अपने ट्रक चालक को पैसे दे रहा था तो तभी पीछे से उसका भाई तेजधार हथियार लेकर आया और उसकी पीठ पर वार कर दिया। जब वह सामने मुड़ा तो उसने मुंह पर भी वार कर दिया। इसके बाद वह वहीं गिर गया और उसके ट्रक चालक ने उसके भाई को हटाकर रोका। इतने में उसकी भाभी भी वहां पहुंच गई और भाई को रोकने लगी, लेकिन उसका भाई नहीं हटा और उल्टा पत्नी को ही मारने लगा और जाते हुए भाई को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ट्रक चालक ने उसके घर वालों को इस बात की सूचना दी और उसे लेकर खरड़ के सिविल अस्पताल में पहुंचे और भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने उसकी पीठ पर आठ टांके, छह टांके मुंह पर और सात टांके कंधे पर लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें