फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम भी हैं किसानों संग : दूल्हा-दुल्हन ने किसानी झंडा लेकर लगाए समर्थन में नारे

विज्ञापन
किसानों के समर्थन में झंडे फहराते दूल्हा-दुल्हन। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर में हुई एक शादी किसानी आंदोलन के रंग में रंगी नजर आई। दूल्हे व उसके दोस्तों ने किसानों के हक में नारेबाजी की। वहीं नई नवेली दुल्हन के हाथों में किसानी झंडा देकर किसानों के संघर्ष का समर्थन किया। शादी में आए मेहमानों ने भी किसानों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विकास शर्मा की शादी जसलीन के साथ हुई। शादी में दूल्हे व उसके दोस्त कश्मीर सिंह, विक्रांत राणा, जसवीर सिंह जस्सी, मनिंद्र सिंह, प्रदीप, मन्नत, तजिंद्र सिंह, सतवीर सिंह आदि शामिल हुए। ये सभी किसानी झंडे लेकर शादी में पहुंचे। दुल्हन ने भी किसानी झंडा लेकर किसान आंदोलन के हक में अपनी आवाज बुलंद की।
दूल्हे के दोस्तों ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते शादी में नियमों के मुताबिक कम भीड़ रखी गई थी। उन्होंने साथ में ही इंजनियरिंग की थी। इसके बाद अब वह इस शादी में एकत्रित हुए थे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह दिल्ली में चल रहे धरने में भी शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

दूल्हे विकास शर्मा ने बताया कि वह भले ही किसान परिवार से संबंध नहीं रखता लेकिन मेरे घर में भी रोटी बनती है। और यह रोटी किसानों की ओर से उपजाए अनाज से बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें