फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दुकान के ताले काटकर पीतल, तांबे, कांसे के बर्तन और नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली रेलवे फाटक के पास दुकान के ताले काटकर पीतल, तांबे, कांसे के बर्तन और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। दुकानदार सुबह जब दुकान खोलने आया तब उसे चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद मामले की शिकायत ढकोली पुलिस को दी गई। जय अम्बे डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक वेद प्रकाश का कहना है कि वे रोज के तरह अपनी दुकान को ताला लगाकर घर गए थे, अगली सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे थे। अंदर पीतल, तांबे, कांसे के बर्तन गायब थे। इसके अलावा दुकान के गल्ले और मंदिर में रखी नकदी भी गायब थी। वेदप्रकाश के अनुसार उसकी दुकान से चोर लाखों का सामान चोरी करके ले गए। वेद प्रकाश ने बताया कि नजदीक लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि बीती रात करीब डेढ़ बजे दो चोर दुकान का ताला काटते नजर आ रहे हैं। दोनों ने चादर ओड़ रखी है। दोनों पहले ताला तोड़ने की कोशिश करते हैं, जब ताला नहीं टूटा तो बाद में कटर से ताला काटा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें