फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-5 में पेड़ बना खतरा, काटने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-5 के मकान नंबर-1513 के सामने खड़ा एक लंबा यूकेलिप्टस का पेड़ (जो टेढ़ा होकर एक तरफ झुक गया है) स्थानीय निवासियों के लिए खतरा बन गया है। रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव बलबीर सिंह ने बताया कि यह पेड़ काफी पुराना हो चुका है। इसकी ऊंचाई काफी बढ़ गई है। यह एक तरफ झुक गया है। उन्होंने कहा कि यह झुका हुआ पेड़ कभी भी गिर सकता है। इससे कोई भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश या तेज हवाओं की स्थिति में इस पेड़ के गिरने का खतरा और भी बढ़ गया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इससे पहले कि यहां कोई बड़ा हादसा हो, संबंधित अधिकारी इस झुके पेड़ को काटने या हटाने के लिए तुरंत कदम उठाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें