फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली में चीनी सामान का बहिष्कार, चीन का पुतला व झंडा जलाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर किए हमले के रोष में सिटी कांग्रेस ने चीन का पुतला व झंडा जलाकर प्रदर्शन किया। इस मौके चीनी सामान का बहिष्कार व देशभक्ति नारे लगाए गए।
विज्ञापन

सिटी कांग्रेस के प्रधान नंदीपाल बंसल, सिटी यूूथ कांग्रेस के प्रधान रमाकांत कालिया और बीसी सैल के प्रधान संजीव टंडन ने कहा कि चीनी सेना की कायराना हरकत से लद्दाख में भारतीय सेना के 20 जवान वीरगति को प्राप्त हुए हैं। उन्होंने भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भारत सरकार से चीन को उसकी भाषा में जवाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक तरफ चीनी सरकार बातचीत से हर मसले को हल करने की बात करती है और दूसरी तरफ चीन की सेना छुप कर हमला करती है। उन्होंने कहा कि चीन की सबसे बड़ी ताकत उसका व्यापार है। भारत के बाजार में चीन अपने उत्पादन का बहुत बड़ा हिस्सा बेचता है। ऐसे में हम सभी भारतवासियों को चीन को आर्थिक क्षेत्र में सबक सिखाते हुए चीनी वस्तुओं का पूर्णतया बहिष्कार करना चाहिए। इस मौके पर हैप्पी धीमान, संजीव टंडन, हैप्पी वर्मा, राजेश राणा, चंद्रमोहन वर्मा, आशीष कुमार और जसविन्द्र भूरा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें