कुराली। गांव बमनाडा का एक युवक रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंधी रेलवे पुलिस कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव बमनाडा के गुरजंट सिंह का शव गांव ढंगराली के रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला तो इस संबंधी रेलवे पुलिस और परिवार को सूचित किया गया।
जानकारी के अनुसार गुरजंट सिंह (20) पुत्र दर्शन सिंह रोज दौड़ लगाने जाता था। शुक्रवार सुबह ढंगराली में से निकलती रेलवे लाइन पर आ रही रेलगाड़ी का उसे पता नहीं चलने के कारण वह रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे के दौरान गुरजंट सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना संबंधी सूचना मिलने के दौरान मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया।