जीरकपुर के सैणी विहार फेज-2 में बिजली की हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर एक युवक झुलस गया। उसे गंभीर हालत में जीएमसीएच-32 में दाखिल करवाया। राजवीर सिंह निवासी मकान नंबर-870/ए सैणी विहार फेज-2 में रहता है। उसके घर के बाहर बिजली की हाईटेंशन लाइन है। रविवार को राजवीर जनरेटर की फिटिंग के लिए एक तार को बाहर से गुजर रही हाईटेंशन तारों के ऊपर से क्रॉस करने लगा। तार हाईटेंशन के उसके ऊपर गिर पड़े, जिसके बाद राजवीर को अपनी चपेट में ले लिया। इसमे वह राजवीर झुलस गया। वहीं, जांच अधिकारी हरनेक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।