फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति खरीद लीं खेल किट.. पूर्व उप निदेशक समेत तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीदने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि खरीद संबंधी कमेटी की अनुमति लिए बिना ही किट खरीदी गई थी। डीएसपी सिटी दो की जांच के बाद थाना फेज-आठ में तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर धर्म सिंह (सेवानिवृत्त) तरनतारन जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लेक्चरर रूपिंदर सिंह व क्लर्क हरजिंदर सिंह शामिल हैं। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि खेल विभाग द्वारा हर साल सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए स्पोर्ट्स किट खरीदी जाती हैं। साल 2017-18 सत्र में आरोपियों ने 43.15 लाख रुपये की स्पोर्ट्स किट खरीदी थीं। इस संबंधी अथॉरिटी से अनुमति ही नहीं ली गई। अनुमति पंजाब के शिक्षामंत्री से भी ली जानी थी। क्योंकि पंजाब स्कूल शारीरिक शिक्षा विकास कोष के वह अध्यक्ष भी थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जैसे ही यह मामला विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया, एसएसपी के पास शिकायत दी गई। इसके बाद जांच डीएसपी सिटी दो ने की। इसके बाद इस दिशा में कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें