फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलटाना में मिले मरे हुए कबूतर, बर्ड फ्लू से मौत होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में कुछ जगहों पर लोगों को मरे हुए कबूतर मिले हैं। यहां एकता विहार रोड पर एक प्लॉट की चारदीवारी के ऊपर मरा हुआ कबूतर मिला। इसी तरह दो अन्य जगहों पर भी मरे हुए कबूतर मिले हैं। अभी यह साफ नहीं है कि इनकी मौत किस वजह से हुई है। लोगों में मरे हुए कबूतरों को देखकर दहशत है कि कहीं इनकी मौत बर्ड फ्लू से न हुई हो। अभी इनकी जांच नहीं की गई है। लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को यहां इनके सैंपल लेने चाहिए, ताकि पुष्टि हो सके कि कबूतर किस वजह से मरे हैं। इन दिनों बर्ड फ्लू को लेकर लोग डरे हुए हैं। होटल्स और कुछ रेस्टोरेंट्स ने नॉनवेज सर्व करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

हालांकि कई लोग नॉनवेज या अंडे खाने से अब भी परहेज नहीं कर रहे हैं। एकता विहार निवासी राहुल ने बताया कि उनकी दुकान के सामने एक दीवार पर दोपहर को अचानक कबूतर गिरकर मर गया। यहां आसपास तो बिजली की लाइन भी नहीं है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सके कि करंट से मौत हुई हो। उसके शरीर पर कहीं भी कोई जख्म नहीं है।
आसपास के क्षेत्रों में पोल्ट्री फार्मों और अन्य राज्यों से बर्ड फ्लू से बर्ड मरने की खबरें आने के बाद यहां जीरकपुर स्थित छतबीड़ जू के बर्ड सेक्शन को बंद किया जा चुका है। बर्ड्स के पिंजरों को चारों ओर से ढक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें