फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जैम पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, कैंपस खाली, जांच में कुछ नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मंगलवार को जैम पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल मिली। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को खाली कराया गया। बम स्क्वॉड और एंटी-सबोटाज टीम ने मौके पर पहुंचकर गहन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। टीमों ने स्कूल की बिल्डिंग, कमरों और आसपास के हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली। काफी देर तक चले इस तलाशी अभियान के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से स्कूल प्रबंधन ने मंगलवार को छुट्टी घोषित कर दी। अभिभावकों को इसकी सूचना दी गई और दूर-दराज से आने वाले बच्चों को बसों से सुरक्षित घर भेजा गया। पुलिस टीमों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। पुलिस अधीक्षक सिटी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि धमकी वाली ई-मेल मिलने के बाद पूरे स्कूल परिसर की जांच कराई गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। दिलप्रीत सिंह ने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

मोहाली में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले करीब छह स्कूलों और कोर्ट कॉम्प्लेक्स को भी बम से उड़ाने की धमकी वाली ई-मेल मिल चुकी हैं। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने स्कूलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी थी। मंगलवार को मिली धमकी के बाद पुलिस ने बिना जोखिम लिए तत्काल कार्रवाई की।
विज्ञापन




पुलिस की अपील और सुरक्षा उपाय

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर भरोसा न करने का आग्रह किया है। उन्होंने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध चीज या गतिविधि की सूचना सीधे पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने जैम पब्लिक स्कूल में मिली धमकी के बाद त्वरित प्रतिक्रिया दी। कैंपस को तुरंत खाली कराकर बम स्क्वॉड और एंटी-सबोटाज टीम से जांच करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें