फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हाईकोर्ट के लापता चपरासी का शव मिला, हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। कांसल के वार्ड-7 के अंतर्गत पड़ते खुड्डा अलीशेर की ओर खाली खेतों में 29 दिसंबर को हाईकोर्ट के चपरासी का शव बरामद हुआ था। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव को पहचान के लिए खरड़ के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। इसके बाद 31 दिसंबर को इस शव की पहचान हो गई है, जिसमें सामने आया है कि मृतक 49 साल का यम प्रसाद नयागांव के आदर्श नगर का रहने वाला था जो कि मूलरूप से नेपाल निवासी है। वह यहां अपने परिवार के साथ रह रहा था और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में बतौर चपरासी काम कर रहा था। वह 26 दिसंबर से लापता चल रहा था। पुलिस ने उसके बेटे गोविंद की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 29 दिसंबर को सूचना पर शव को पहचान के लिए खरड़ के सिविल अस्पताल में रखवाया था। इसके बाद 31 दिसंबर को इसकी पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सामने आया है कि मृतक की गर्दन के पीछे तेजधार हथियार से कट का निशान लगा हुआ था। इस पर उसके परिवार वालों ने कहा कि यम प्रसाद की हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने मृतक के बेटे गोविंद और उसके परिवार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घर वाले कर रहे थे तलाश

मृतक के बेटे गोविंद ने बताया कि उसके पिता यम प्रसाद 26 दिसंबर से लापता चल रहे थे। उनके घरवाले लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। इस मामले में पुलिस को सूचना भी दी गई थी। इस बीच नयागांव पुलिस को कांसल के वार्ड-7 के खेतों से एक लावारिस लाश बरामद होने की सूचना मिली। उसको पहचान के लिए खरड़ के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया था।
विज्ञापन


इस मामले में नयागांव के एएसआई अश्वनी कुमार चौधरी ने बताया कि घरवाले जब थाने में इस मामले में रिपोर्ट करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने यम प्रसाद की फोटो दिखाई थी। इसके उनको खरड़ के सिविल अस्पताल में बुलाकर शव की पहचान करवाई तो उन्होंने कहा कि यह यम प्रसाद का शव है।



ठेके पर जाता था यम प्रसाद

बताया जा रहा है कि यम प्रसाद को शराब पीने की लत थी। इसलिए वह अकसर कांसल में शराब के ठेके पर जाया करता था। आजकल वह नयागांव के आदर्श नगर में अपने परिवार के साथ रह रहा था। यम प्रसाद के दो बेटे हैं। इनमें से बड़ा बेटा यूरोप में रहता है और छोटा बेटा यहीं पर बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा है, उनकी पत्नी हाउसवाइफ है।



कोट्स

पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर पता चला है कि मृतक चपरासी यम प्रसाद की गर्दन के पिछले हिस्से में तेज हथियार से कट का निशान है। इसको देखते हुए उसके परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या केस दर्ज करवाया है। इस पर पुलिस ने मृतक के बेटे गोविंद के बयान पर नयागांव थाने में बीएनएस की धारा 103 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। -अश्विनी कुमार चौधरी, एएसआई थाना नयागांव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें