खरड़। मोहाली बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ने मंगलवार को खरड़ में प्रदर्शन कर सरकार से फिटनेस सेंटर तथा जिम खोलने की मांग की। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान अमनदीप, बलजीत बल्ली जनरल सचिव ने बताया कि सभी जिलों के विभिन्न शहरों में बॉडी बिल्डिंग तथा फिटनेस सेंटरों को खोलने के लिए मालिकों द्वारा प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने सरकार से गाइड लाइन जारी करते हुए जिम व फिटनेस सेंटर खोलने की मंजूरी देने की मांग की है।
जिला मोहाली में लगभग 200 के करीब जिम व फिटनेस सेंटर हैं। लॉकडाउन के कारण इनका कारोबार ठप हो गया है। अधिकतर जिम व फिटनेस सेंटरों की बिल्डिंगे किराए पर ली हुईं हैं। जिम संचालकों ने सरकार को आश्वासन दिया कि वह कोरोना वायरस को लेकर सरकार के सभी दिशा-निर्देशों तथा सामाजिक दूरी का पालन करेंगे। इस अवसर पर संयुक्त सचिव गगनदीप, वाइस उप प्रधान संजीव, कानूनी सलाहकार एडवोकेट दान बहादुर समेत एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।