मोहाली। डिप्लास्ट चौक से पीटीएल चौक को जाने वाली सड़क पर सोमवार शाम एक बीएमडब्ल्यू कार बेकाबू हो गई। इस दौरान कार सीधे फुटपाथ पर चढ़ गई। वहीं, कार ने फुटपाथ पर खड़े दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान एक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक फेज-4 निवासी अवतार सिंह व्यक्ति अपनी बीएमडब्ल्यू कार में अपने घर की ओर आ रहे थे। जब वह कार लेकर डिप्लॉस्ट चौक से पीटीएल चौक को आने वाली रोड पर आ रहे तो अचानक किसी कारण कार बेकाबू हो गई और फुटपॉथ पर जा चढ़ी और सड़क किनारे बातें कर रहे लड़कों से जा टकराई। हादसे में मुकेश और कार चालक अवतार सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए पहुुंचाया गया है जहां पर दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।