फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सड़क हादसे के बाद हुई खुनी झड़प, एक व्यक्ति के सिर में लगा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड से लोहगढ के लिए जाने वाले मोड़ पर लाइट प्वाइंट के पास शाम करीब पांच बजे एक टिप्पर ने दो कारों को टक्कर मार दी। इसके बाद वहां कार चालकों और टिप्पर चालक में तकरार शुरू हुई। इतने देर में एक स्विफ्ट कार में करीब चार से पांच हमलावर युवक आए और झगड़ा कर रहे लोगों पर ताबड़तोड़ डंडों, तलवारों और चाकुओं से हमला कर दिया। इसके चलते वहां मौजूद एक युवक के सिर में चाकू लग गया और खून ज्यादा बहता देख हमलावार मौके से फरार हो गए। घायल व्यक्ति ने थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई तो करीब पौने घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टिप्पर को कब्जे में लिया। कार चालक को भी थाने आकर शिकायत देने के लिए कहा।फिलहाल वहां मौजूद लोगों को यह भी पता नहीं चला कि हमलावर कौन थे और किसने उन्हें बुलाया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है है। लोगों में बताया कि दो व्यक्ति तलवार व चाकुओं से बुरी तरह घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एक राहगीर ने बताया कि जो हमलावर थे, वे टिप्पर चालक ने टक्कर मारने के बाद खुद को बचाने के लिए कॉल करके बुलाए थे, जो हमला कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई जारी
ड्यूटी अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में ले लिया है। दो व्यक्ति घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल से अभी तक उनके पास कोई सूचना नहीं आई है। इसके बाद ही बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति को चोट लगी है वह एक राहगीर था जो झगड़े छुड़ाने के लिए आया था और स्विफ्ट कार में आए हमलावरों ने बिना पूछे जो सामने आया, उस पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें