फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कांसल में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, एक नाबालिग सहित दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने नयागांव के गांव कांसल में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। इस हत्या में एक नाबालिग समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हरिंदर सिंह निवासी गांव खुड्डा अलीशेर चंडीगढ़ के रूप में हुई है, जबकि इसका दूसरा साथी नाबालिग है। इस मामले में एसपी जांच ज्योति यादव और एसपी सिटी हरवीर सिंह अटवाल ने बताया कि आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। दोनों के खिलाफ नयागांव थाने में हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत में गोबिंद ने बताया था कि वह मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है और अभी नयागांव में रह रहा है। उसके पिता यम प्रसाद 24 साल से पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में बतौर चपरासी तैनात था। 26 दिसंबर 2024 को वह रोजाना की तरह हाईकोर्ट में ड्यूटी गया था लेकिन शाम को नहीं लौटा। उसने पिता की तलाश की और 29 दिसंबर को उसे पता चला कि पुलिस को गांव कांसल के खेतों से एक लाश मिली है। वह सिविल अस्पताल खरड़ गया और पिता की लाश पहचानी। उसके पिता की गर्दन पर किसी तेजधार हथियार से कई वार किए हुए थे। मामले को सुलझाने के लिए सीआईए स्टाफ और नयागांव पुलिस की टीम ने इस हत्या में आरोपी हरिंदर सिंह और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लूटपाट के इरादे से 26 दिसंबर की रात बाइक नयागांव क्षेत्र में घूम रहे थे। जब गांव कांसल के पास पहुंचे तो पैदल आ रहे यम प्रसाद को देखा और उसको लूटने की कोशिश की। लेकिन यम प्रसाद ने उनसे हाथापाई की तो उन्होंने उसे नीचे गिरा दिया और उस पर चाकुओं से कई वार कर दिए। इससे यम प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने लाश खेतों में फेंकी और फरार हो गए।
विज्ञापन

एसपी ज्योति यादव ने बताया कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से एक अन्य मामला भी सुलझ गया है। इन्होंने 26 दिसंबर की रात ही नेमराज निवासी नेपाल हाल निवासी गांव कांसल जो कि सेक्टर-7 चंडीगढ़ में नौकरी करता है, उससे भी मोबाइल फोन और पर्स छीना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें