सिविल अस्पताल से चार घायलों और निजी अस्पताल से एक घायल को चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल में रेफर किया गया। वहीं, 22 वर्षीय के एक वर्कर अनुज को तकरीबन पौने दो घंटे बाद मलबे के नीचे से निकाला जा सका, जिसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।
एसपी (मुख्यालय) गुरसेवक सिंह ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है जिसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के पास कुल 16 घायलों की जानकारी पहुंची है। फैक्ट्री के जीएम परमजीत सिंह ने बताया कि इस प्लांट में केमिकल के साथ तैयार किए जाने वाले साल्ट के पाउडर को सुखाया जाता है। इस दौरान अचानक प्लांट में धमाका हो गया। हादसे में कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। , जिसमें तैयार व कच्चा माल, मशीनरी व इमारत शामिल है। जांच के बाद सामने आएगा कि हादसा क्यों हुआ है।
छुट्टी के कारण कम हुए घायल
एकत्रित की जानकारी के अनुसार कंपनी के पूरे यूनिट में तीन शिफ्टों में हजारों वर्कर कार्य करते है। लेकिन यहां पर आज जन्माष्टमी व शनिवार की छुट्टी होने के कारण आम दिनों से कम वर्कर डयूटी पर थे नहीं तो घायलों की संख्या बढ़ सकती थी।