फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली एकाउंट बनाकर महिला को किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। महिला का सोशल मीडिया पर जाली एकाउंट बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला समेत दो लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान बासिल कुमार निवासी राजस्थान और रचना निवासी नोएडा के रूप हुई है।
विज्ञापन

खरड़ थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर छेड़छाड़ व आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब दो साल पहले उन्हें अज्ञात नंबर से फोन आना शुरू हुए थे। जब उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया तो आरोपी ने मैसेज भेजना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने किसी अन्य नंबर से भी कॉल रहा था। महिला ने बताया कि जब उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि बासिल कुमार ने सोशल मीडिया पर जाली प्रोफाइल बनाई हुई थी। जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान एक महिला भी आरोपी के साथ थी जो उसकी मदद कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें