फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर चुनाव में गठबंधन की जीत के बाद शुरू होगी भाजपा की उल्टी गिनती : पवन बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर हो रहे नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनावों को खासी अहमियत दी जा रही है। देश की निगाहें इस ओर टिकी हुई हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन बंसल ने कहा है कि मेयर चुनाव में गठबंधन की जीत के बाद भाजपा की उल्टी गिनती शुरू होगी। उन्होंने कहा कि हम तो प्रशासन से अपील कर सकते हैं व अपने पार्षदों को हरसंभव चौकन्ना रहने की हिदायत दे रहे हैं। हालांकि हमें उम्मीद है कि भाजपा अपनी फितरत के मुताबिक कोई न कोई गड़बड़ अवश्य करेगी। हम गांधीवादी मूल्यों पर चलने वाले लोग हैं इसलिए आश्वस्त हैं कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि वाले दिन उन्हीं मूल्यों और इंडिया गठबंधन की जीत होगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की यह पहली चुनावी जंग है, जहां से भाजपा की हार की शुरुआत होगी और यही वजह है कि भाजपा साम-दाम-दंड-भेद अपनाकर इस मेयर चुनाव को जीतना चाहती है। इसके लिए भाजपा हर षड्यंत्र रचने की कोशिश कर चुकी है, नहीं तो अभी तक शहर को नया मेयर मिल चुका होता। आज भी चुनाव सिर्फ अदालत के आदेश की वजह से हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें