फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पीजीआई सफाई कर्मचारी को बेटी के जन्म पर उपहार में मिलेंगे 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बेटी के जन्म पर खुशियां मनाने की रीत हर कोई अपना रहा है। इस कड़ी को और मजबूती देने के लिए पीजीआई के सफाई कर्मचारी कॉन्ट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने खास निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत यूनियन के सदस्यों के घर में बेटी के जन्म लेने पर उन्हें 25 हजार रुपये उपहार स्वरूप दिया जाएगा। वहीं, बेटे के जन्म पर यह राशि 15 हजार रुपये होगी। यूनियन के प्रधान रिंकू भगत व महासचिव कविंद्र कल्याण ने बताया कि ये दो बच्चों के जन्म तक की सीमित होगा। वहीं, बेटी के विवाह पर 5100 रुपये का शगुन दिया जाएगा जबकि कर्मचारी के एक्सीडेंट पर 2000 से लेकर 20 हजार तक की मदद की जाएगी। यह सिर्फ मेडिकोलीगल मामले में ही लागू होगा। वहीं, पांच साल तक नियमित नौकरी करने के बाद सेवानिवृत्ति लेने के बाद यूनियन उसे एक लाख रुपये देकर सम्मानित करेगा। कर्मचारी की मृत्यु पर परिजनों को 50 हजार रुपये का सहयोग किया जाएगा। यह योजना 10 जनवरी से शुरू हो चुकी है। इसमें पारदर्शिता के लिए पैसे का लेन-देन सीधे यूनियन के खाते से कर्मचारी के खाते में होगा। इसके लिए कर्मचारियों के वेतन से प्रतिमाह 100 रुपये यूनियन के खाते में लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें