फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का पंजाब विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर: बलबीर सिद्धू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने केंद्र सरकार द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी की सिंडिकेट और सीनेट से पंजाब की प्रतिनिधित्व समाप्त करने के फैसले को भाजपा का पंजाब विरोधी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से पंजाब की आवाज को यूनिवर्सिटी से बाहर कर दिया गया है और अब यह संस्था पूरी तरह केंद्र के नियंत्रण में आ गई है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सुधार के नाम पर शिक्षकों, प्रिंसिपलों और पूर्व छात्रों की भागीदारी लगभग खत्म कर दी है, जिससे विश्वविद्यालय का लोकतांत्रिक ढांचा कमजोर हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम उसी नीति का हिस्सा है जिसके तहत भाजपा ने पहले भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड जैसे संस्थानों में भी पंजाब का प्रभाव घटाया था।
सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र ने यह कदम आप सरकार की कमजोरी और पंजाब के मुद्दों पर उदासीनता देखकर उठाया है। एक नवंबर को पंजाब दिवस पर राज्य सरकार की अनुपस्थिति ने उसकी पंजाब पहचान के प्रति लापरवाही को साफ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें