फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: भाजपा उपाध्यक्ष ने दिल्ली ब्लास्ट की कड़ी निंदा की

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भारतीय जनता पार्टी मोहाली के उपाध्यक्ष उमाकांत तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देश की राजधानी दिल्ली में हुए ब्लास्ट की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या किसी भी रूप में क्षम्य नहीं हो सकती। हिंसा को किसी भी हाल में जायज नहीं ठहराया जा सकता। यह एक कायराना हरकत है जिसकी सभी को मिलकर निंदा करनी चाहिए। तिवारी ने केंद्र सरकार से मांग की कि इस साजिश में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि आतंकियों के हौसले पस्त हों और भविष्य में कोई भी ऐसा दुस्साहस करने की हिम्मत न जुटा सके। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें