फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त एंड ठेका कमेटी और जलभराव के मुद्दे के बहाने भाजपा मेयर को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भाजपा के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू को शुुक्रवार को हुई सदन पहली की बैठक में आजाद ग्रुप व कांग्रेस के 26 पार्षदों ने वित्त एंड ठेका कमेटी और इलाके में हुए जलभराव के बहाने घेरने की कोशिश की। उन्होंने हस्ताक्षर कर एक नोट मेयर, कमिश्नर व विधायक कुलवंत सिंह को सौंपा। हालांकि मेयर ने दावा कि 27 पार्षद उनके साथ हैं जबकि सदन में 50 में से कुल 47 पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन

इसके साथ ही मांग की है कि इस कमेटी को भंग किया जाए क्योंकि कमेटी नियमों के मुताबिक काम नहीं कर रही है। सरकार को इस संबंधी लिखकर भेजा जाए। वहीं विकास कार्य में चल रहे भ्रष्टाचार का मामला भी बैठक उठा। दूसरी ओर मेयर ने कहा कि ज्ञापन पर पार्षदों से हस्ताक्षर गलत तरीके से करवाए गए थे। सारे पार्षद उनके साथ हैं। हालांकि इस बीच हंगामे के बावजूद सारे 17 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए।
शुक्रवार को करीब तीन महीने बाद सदन की बैठक हुई। जैसे ही सदन की बैठक हुई तो वहां हंगामा हो गया। आजाद ग्रुप व कांग्रेस के 26 पार्षदों ने नगर निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी को एक करोड़ रुपये खर्च करने की दी गई शक्ति का विरोध किया। उनकी दलील थी कि ऐसा करके पार्षदों के अधिकारों का हनन हो रहा है। सारे काम सदन की बैठक के बजाय वित्त एंड ठेका कमेटी में पास करवाए जा रहे हैं। इसमें अपने चहेते पार्षदों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन

बैठक में सीनियर कांग्रेसी नेता एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन कहा कि इस बार हुई बारिश में उनके इलाके के घरों में पानी भर गया था जिससे काफी नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि उन्होंने पानी की निकासी के लिए 1.17 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास करवाया जबकि उसका काम बीच में ही रोक दिया गया। गत वित्त एंड ठेका कमेटी की तीन बैठकों में उनके इलाके के काम को शामिल नहीं किया गया। ऐसे में इस कमेटी को भंग किया जाना चाहिए।
पार्षद हरजिंदर कौर ने कहा कि बरसाती पानी की वजह से उन्हें नुकसान हो रहा है। सेक्टर-70 व 71 का बरसाती पानी होमलैंड के सामने गुरुद्वारा साहिब के सामने सड़क से होते हुए गांव में भर जाता है। वहीं फेज-एक की पार्षद गुरमीत कौर ने भी आरोप लगाया कि उनके वार्ड में काम नहीं करवाए जा रहे हैं।
विकास कार्यों में चल रहा कमीशन का खेल
बैठक में शहर में हो रहे विकास कार्यों में ठेकेदारों से ली जाने वाली कमीशन का मामला भी उठा। पूर्व डिप्टी मेयर मनजीत सेठी ने आरोप लगाया नगर निगम की तरफ से करवाए जाने वाले विकास कार्यों के बदले ठेकेदारों से 13 फीसदी कमीशन ली जाती है। इसकी विजिलेंस जांच होनी चाहिए। उन्होंने हलका विधायक कुलवंत सिंह से भी मामले की जांच करवाने की मांग की।
विधायक का किया गया सम्मान
बैठक में हुए हंगामे के बीच सारे प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। इससे पहले मेयर ने विधायक कुलवंत सिंह को बुके देकर सम्मान किया। वह विधायक बनने के बाद पहली सदन की बैठक में पहुंचे थे। इससे पहले वह मोहाली के मेयर व नगर काउंसिल के प्रधान तक रहे चुके हैं। इस मौके विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि उन्होंने पांच साल नगर निगम के मेयर के रूप में काम किया है। हमेशा ही मोहाली के विकास को तरजीह दी है। दूसरी तरफ मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि उन्हें लोगों ने इलाके के लिए विकास के लिए चुना है। ऐसे में हमारा लक्ष्य शहर का विकास है। उन्होंने विधायक कुलवंत सिंह से अपील की कि नगर निगम में सरकार से संबंधित कामों को निजी दिलचस्पी लेकर पूरा करवाए ताकि इलाके का विकास हो सके।
निगम में बहुत जल्द होगा बदलाव
नगर निगम की बैठक खत्म होने के बाद हलका विधायक कुलवंत सिंह ने कहा क उनके कार्यकाल दौरान सारे पार्षदों के काम बिना किसी पक्षपास से किए जाते रहे हैं। लेकिन मौजूदा समय में पक्षपात हो रहा है। शहरवासी बदलाव चाहते हैं। जब उनसे पूछा गया कि नगर निगम में बदलाव होगा तो उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी बदलाव होगा। शहर के हक में फैसला लिया जाएगा।
हमारे पास बहुमत, विरोधियों के आरोप बेबुनियाद
मेयर सिद्धू ने कहा कि उनके पास पार्षदों का बहुमत है। जब तक पार्षद उनके साथ हैं, तब तक उन्हें कोई हटा नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि हाजिर 47 पार्षदों में से 27 ने उनके हक में लिखकर दिया है। विरोधी पक्ष की तरफ से जो पक्षपात के आरोप लगाए हैं, वे पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें