मोहाली। फेज-3बी2 के डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर एंड कोर्सेज में अमृतसर में बाबा साहिब की प्रतिमा के अपमान के विरोध में भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किय। भाजपा जिला प्रधान संजीव वशिष्ट की अगुवाई में किए गए इस प्रदर्शन में करीब एक घंटे का मौन रखा गया। वशिष्ट ने बाबा साहिब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी और संविधान की पत्थर की कृति को जलाने की घटना की कड़े शब्दों में घोर निंदा करते हुए कहा कि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब की सत्ता संभाली है तब से पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई भी चीज गायब हो गई है।
अमृतसर की हैरिटेज स्ट्रीट पर पुलिस स्टेशन के कुछ दूरी पर इस प्रकार की घटना होना भी बड़ी शर्म वाली बात है। उन्होंने बाबा साहिब की प्रतिमा को खंडित करने के अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग करते हुए इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। इस प्रदर्शन में ताहिल शर्मा, हरदीप बैदवान, अशमन अरोड़ा, राजेश राणा, मंडल प्रधान रमन शैली, अनिल कुमार गुड्डू व जसविंदर सिंह, कफील अहमद, जसप्रीत सिंह, रमेश वर्मा, उपप्रधान उमाकांत तिवारी, सन्नी सिंह, गगन शर्मा, महिला विंग की जिला प्रधान मिली गर्ग, पूर्व पार्षद प्रकाशवति भी मौजूद रहीं।