फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : डेराबस्सी में 18 हजार मुर्गियां मारकर दबाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। बीते दिनों भोपाल स्थित लैब की ओर से डेराबस्सी क्षेत्र के दो पोल्ट्री फार्मों में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई थी। इसके बाद शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मुर्गियों को मारने की कार्रवाई शुरू की। शनिवार को दूसरे दिन 18 हजार मुर्गियों को जमीन में दबाया गया। इस दौरान विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि गांव बेहड़ा में स्थित अल्फा व रॉयल पोल्ट्री फार्म की रिपोर्ट जालंधर लैब से 15 जनवरी को संदिग्ध आई थी। इसके बाद नमूने भोपाल भेजे गए, जहां से 20 जनवरी को बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी।
शनिवार को 15 कर्मचारियों, 2 जेसीबी मशीन, 3 फायरगन, 10 फॉगिंग मशीन, 10 जेट सक्शन मशीन और बड़ी मात्रा में सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हुए कार्रवाई की गई। डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि शनिवार को 18 हजार मुर्गियों को मारने के अलावा पोल्ट्री फार्म मालिकों को दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें