फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर के अर्बन फॉरेस्ट में पक्षियों के दाना-पानी के लिए लगाए बर्ड फीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ग्रीन प्लेनेट सोसाइटी के पांच साल पूरे होने पर रविवार को सोसाइटी के सदस्यों ने रविवार को गाजीपुर अर्बन फॉरेस्ट में पक्षियों के दाना-पानी के लिए बर्ड फीडर लगाए हैं। जो कि अलग-अलग दानी सज्जनों की ओर से दान किए गए हैं, इसमें पानी डालने की जगह के साथ-साथ दाना रखने के लिए भी प्लेट्स लगाई गई हैं।सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि जंगल में आजकल काफी प्रकार के पक्षी देखने को मिल रहे हैं, अभी यहां उन पक्षियों के खाने-पीने का इंतजाम करना जरूरी था। ग्रीन प्लेनेट सोसाइटी ने अभी तक गाजीपुर डेंस फॉरेस्ट में 5000 से अधिक पेड़ लगाए हैं। रविवार के दिन सोसाइटी के 5 साल पूरे होने पर 10 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए हैं। एक अन्य संस्था कर्तव्य भारत समाजसेवी संस्था ने भी गाजीपुर डेंस फॉरेस्ट का दौरा किया। इसके अलावा गाजीपुर डेंस फॉरेस्ट में अलग-अलग कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्र में विलुप्त हो रही कई पक्षियों की प्रजातियां में से एशियाई कोयल को इस डेंस फॉरेस्ट में देखा गया। इसके अलावा अलग-अलग पक्षी जल मुर्गी, तीतर, शक्कर खोरा, एशियन ग्रीन बी ईटर को भी यहां देखा गया है। इससे पता चलता है कि डेंस फॉरेस्ट अब आबाद होना शुरू हो गया है। इस बारे में बात करने पर सोसाइटी के सदस्य सुमित भारद्वाज ने बताया कि डेंस फॉरेस्ट में पक्षियों के लिए अलग-अलग वाटर बॉडीज बनाई गई हैं और यहां पर फलदार पौधे लगाकर इनकी देखभाल करके पेड़ लगाए गए हैं। इस कारण एशियाई कोयल और अन्य पक्षी यहां देखे गए हैं। जिसे लेकर संस्था के सदस्य बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें