फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर आठ लोगों से एक करोड़ की ठगी का आरोपी मुंबई से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। विदेश भेजने के नाम पर आठ लोगों से एक करोड़ की ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी नेवी से सेवानिवृत्त इंद्रजीत सिंह सोही को पुलिस ने मुंबई से दबोच लिया है। जबकि उसकी पत्नी परमिंदर सोही अभी फरार बताई जा रही है और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। दोनों आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ फेज-1 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

इस मामले के जांच पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ मिलकर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर इमिग्रेशन फ्रॉड करता था। इसलिए उसकी पत्नी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस को शिकायत में धोखाधड़ी के शिकार हुए पीड़ित किंदरबीर सिंह बदेसा, लवप्रीत सिंह, संदीप गोशल और अन्य ने बताया कि उन्होंने विदेश जाने के लिए मोहाली में हरजस स्टडी एब्रॉड एंड इमिग्रेशन मुंबई के मालिक इंद्रजीत सिंह से की थी। उसने बताया था कि वह और उसकी पत्नी यूके के लिए बिजनेस वीजा दिलवाने में डील करते हैं। इस प्रकार आरोपी ने उन्हें अपने झांसे में ले लिया और सभी से करीब एक करोड़ की राशि लेकर अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवा ली।
विज्ञापन

लेकिन इसके पांच महीने बाद तक न तो उक्त आरोपी दंपती ने उनमें से न तो किसी को विदेश भेजा और न ही किसी के पैसे वापस किए। जब उन्होंने अपनी फाइल और पैसे वापस करने के लिए कहा तो आरोपी दंपती ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और साथ ही धमकाना भी शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें