फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली : दुकान में पानी की बोतल खरीदने के बहाने आए बाइक सवार, महिला की चेन झपटकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गोहर रोड पर दो झपटमार बाइक पर पानी की बोतल खरीदने के बहाने दुकान पर आए और महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। महिला ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहे। महिला ने बताया कि उसकी दो तोले की चेन करीब एक लाख रुपये की थी और उसने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

पीड़ित महिला पवन कुमारी ने बताया कि वह अपनी करियाने की दुकान में बैठी थी। एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उनमें से एक बाइक से उतर कर दुकान पर आया और पानी की बोतल मांगने लगा। वह जैसे ही पानी बोतल देेने लगी तो युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली और दौड़कर बाइक पर बैठकर अपने साथी के साथ फरार हो गया। उसने उनका पीछा भी किया लेकिन वह दूर जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें