फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : वेल्डर से बना हथियार तस्कर... कई राज्यों में कर रहा था सप्लाई, सीआईए स्टाफ ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सीआईए स्टाफ की ओर से हथियारों समेत खरड़ में पकड़ा गया हथियार तस्कर मोहम्मद शाहरुख उर्फ लाल इससे पहले वेल्डिंग का काम करता था। आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि वह यूपी, बिहार, गुजरात और पंजाब में पहले वेल्डिंग का काम कर चुका है। उसे 10 हजार रुपये प्रति महीने के हिसाब से वेतन मिलता था। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ पहले भी यूपी के मुजफ्फरनगर में चोरी का केस दर्ज हुआ है। इसमें वह छह महीने की सजा जेल में काटकर आया है। इसके बाद वह हथियार तस्करी के धंधे में आ गया था।
विज्ञापन

आरोपी का रिमांड लेने के लिए पुलिस ने अदालत में तर्क दिया है कि वह काफी शातिर है। उसका हथियार तस्करों में बड़ा नाम हो सकता है, इसलिए उससे पूछताछ करनी है कि वह हथियार कहां सप्लाई कर चुका है और कहां अभी सप्लाई करने थे। अदालत ने सभी तर्कों को सुनने के बाद उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ ने उसे रविवार को उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह खरड़-लांडरां रोड पर श्री गुरुद्वारा साहिब बस अड्डे के पास एक शेल्टर में प्लास्टिक का झोला लेकर खड़ा था। जब पुलिस ने शक होने पर जब उसके प्लास्टिक के बैग की तलाशी ली तो उसके पास से .315 बोर की तीन पिस्टल और .32 बोर की पांच पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी से चार मैगजीन भी बरामद की हैं। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने इस लाइन को इसलिए चुना था, क्योंकि इसमें अच्छा मुनाफा होता था। पुलिस अब रिमांड के दौरान उससे ओर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें