फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एयरोसिटी में बाइक सवारों ने महिला से छीनी 18 ग्राम सोने की चेन, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। एरोसिटी इलाके में बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने एक महिला की सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देकर दोनों भाग गए।घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। इसके आधार पर थाना जीरकपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अजय गुणपाल निवासी मकान नंबर 8024, ब्लॉक ए, एरोसिटी जीरकपुर ने बताया कि 9 मार्च 2026 को सुबह करीब 8:44 बजे उनकी पत्नी एरोसिटी में 66 केवी बिजली लाइनों के पास जा रही थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन झपटकर मौके से भाग गए। आरोपित वारदात के बाद एयरपोर्ट रोड मोहाली की तरफ भाग निकले। पीड़ित के अनुसार छीनी गई सोने की चेन का वजन करीब 18 ग्राम की है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है, जिसे पुलिस को जांच के लिए दिया जा सकता है। थाना जीरकपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई राजीव कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें