फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वकील पर हमला कर मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। बस स्टैंड पर अदालती विवाद को लेकर तीन लोगों ने एक वकील की मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई मलकीत सिंह के अनुसार, शिकायतकर्ता एडवोकेट सुवीर टंडन ने पुलिस को बताया कि हरजीत नागपाल एक केस में आरोपी था, जो पंचकूला में चल रहा है।
विज्ञापन

12 जनवरी को अदालत द्वारा दिए गए आदेश का पालन करते हुए आज उनकी दुकान का कब्जा लिया जाना था। इस दौरान उक्त आरोपी ने 12-13 नामअज्ञात साथियों के साथ मिलकर जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर डेराबस्सी बस स्टैंड के पास शिकायतकर्ता को चप्पल मारी। पंचकूला अदालत के उसके खिलाफ दिए गए आदेश के कारण आरोपी बदला लेना चाहते थे। इस दौरान उन्होंने वकील के साथ मारपीट की, गंभीर चोट मारा और धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने एडवोकेट सुवीर टंडन के बयान पर हरजीत सिंह नागपाल, कुणाल नागपाल और किरण नागपाल के खिलाफ धारा 115(2), 126(2), 191(2), 190 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें