कुराली। रेलवे पुल पर चीनी डोर की चपेट में आने से एक नौजवान घायल हो गया। वार्ड नंबर 1 के विश्वजीत सिंह ने बताया कि वह बाइक पर रेलवे पुल से गुजर रहा था कि अचानक चानी डोर उसके मुंह पर आ गई। इससे मुंह पर कट लग गए और खून बहने लगा। इस दौरान राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मुंह पर कई टांके लगाए। वहीं, दूसरी ओर शहरवासियों ने शहर में चीनी डोर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।