फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिना नंबर प्लेट और कागजात के घूम रहा बाइक सवार पकड़ा, 12 हजार का चालान<bha>;</bha> वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ट्रैफिक पुलिस छत ने ट्रैफिक इंचार्ज हर्ष पाल सिंह की अगुवाई में चलाए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान कुल 15 वाहनों के चालान काटे गए। इस बाइक सवार पर बिना नंबर और कागजों के वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की गई। चालक का 12 हजार रुपये का चालान कोटा गया। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली। इससे पहले पुलिस ने अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका।
विज्ञापन

उनके वाहन पर आगे और पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। जांच करने पर उनके पास मोटरसाइकिल से संबंधित कोई दस्तावेज भी नहीं मिला। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई कर मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया और 12 हजार रुपये का चालान काटा। इसके बाद वाहन को जीरकपुर थाने में भेज दिया गया। ट्रैफिक इंचार्ज हरशपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम द्वारा रोजाना विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाता है, जिसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें