लालड़ू। पंजाब एक्साइज विभाग ने पुलिस की मदद से एक बाइक सवार से अवैध देसी शराब की 60 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी की पहचान आसिक सेठी निवासी गांव गोला उड़ीसा के रूप में की है। लालड़ू पुलिस ने पंजाब एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
एक्साइज ऑफिसर दीवानचंद और एक्साइज इंस्पेक्ट कुलविंदर सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने तालमेल कर शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एक चेक पॉइंट स्थापित किया था। यहां चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चालक को रुकने का इशारा किया। जांच करने पर एक काले रंग के बैग से शराब बरामद हुई।