फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रक के नीचे आने से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लेहली टी-पॉइंट के पास एक ट्रक के नीचे आने से बाइक चालक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र गेंदाराम वासी जोगी माजरा, शाहबाद मारकंडा, हरियाणा के तौर पर हुई है, जो फिलहाल चंडीगढ़ में मौलीजागरां में रहा था। पुलिस ने ट्रक छोड़कर फरार हुए चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार पेशे से प्लंबर का काम करते थे। वह सुबह मोटरसाइकिल पर दप्पर के पास अपने काम के लिए जा रहे थे। लेहली चौक के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। हेलमेट पहने हुए सुनील कुमार सड़क पर गिरे और ट्रक के पहिए तले हेलमेट समेत उनका सिर कुचला गया। सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक भी ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सुनील अपने पीछे परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। मृतक के शव को डेराबस्सी सिविल अस्पताल की माॅर्चरी में रखवाया गया है जहां रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। लेहली पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें