फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पिकअप के अचानक ब्रेक लगाने से टकराई बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित आईटीआई चौक के नजदीक दीपावली से एक दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामजी वासी जिला, उन्नाव, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जो पीरमुछल्ला में किराए के मकान में रहता था। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के दोस्त देव कुमार निवासी पीरमुछल्ला ने बताया कि वह दोनों 11 नवंबर की रात मोटरसाइकिल पर कुरुक्षेत्र से अपने घर आ रहे थे। जैसे ही वह रात करीब सवा दस बजे आईटीआई चौक के पास पहुंचे तो उनके पीछे से तेज रफ्तार पिकअप आई, जिसने उन्हें क्रॉस करते हुए आगे आकर अचानक जोरदार ब्रेक लगा दी। इससे उनका मोटरसाइकिल पिकअप से टकरा गया और वे सड़क पर गिर गए। इस हादसे में राम जी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे राहगीरों की मदद से जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने रामजी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें