फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को बड़ी राहत, कोरोना के चलते रुका सीवरेज लाइन का काम हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में करोड़ों रुपये की लागत से डाली जा रही नई सीवरेज लाइन का काम एक बार फिर से शुरू हो गया है। कोरोना महामारी के चलते लगे कर्फ्यू के बीच यह काम रुक गया था। हालांकि केंद्र सरकार ने कंस्ट्रक्शन के कामों को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद भी यह काम शुरू नहीं हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद पूर्व पार्षद कुलजीत सिंह बेदी की ओर से जिला प्रशासन को एक पत्र लिखा गया कि उक्त रुका हुआ सीवरेज का काम पहल के आधार पर शुरू करवाया जाए। क्योंकि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में देरी से आने वाले बारिश के दिनों में शहर के लोगों को भारी दिक्कत आएगी। जिसके बाद इस दिशा में काम शुरू हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पूरी रफ्तार से इस सीवरेज लाइन डालने के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा था। जिसमें लाइन डालने के लिए खुदाई की जा रही थी। इस मौके पर बेदी ने खुद प्रोजेक्ट साइट का दौरा किया। पूर्व पार्षद बेदी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते सीवरेज लाइन के रुके काम को दोबारा शुरू करवाने के लिए डीसी को एक पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने बताया था कि मोहाली में 40 साल पहले सीवरेज लाइन डाली गई थी। वह लाइन पूरी तरह से जवाब दे गई है और यह लाइन कई जगह से धंस चुकी है। इस कारण आए दिन इलाके के लोगों के घरों का पानी रुक जाने से भारी दिक्कत उठाते हैं। इस लाइन की जगह नई लाइन डालने के लिए 20 करोड़ रुपये की लागत से सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने काम शुरू करवाया था।
विज्ञापन

यह प्रोजेक्ट नगर निगम मोहाली, पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की अमृत स्कीम के तहत शुरू किया गया था। इस काम को शुरू हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ था कि इसी बीच कोरोना महामारी ने दस्तक दे थी। जिसके चलते पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। इसके बाद से करीब एक महीने से ज्यादा समय से काम पूरी तरह से रुका हुआ है। वहीं, अब ऊपर से बरसात का मौसम भी शुरू होने वाला है। अगर यह काम उससे पहले पूरा नहीं किया गया तो यह प्रोजेक्ट बीच में ही लटक जाएगा। वहीं, इसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतान पड़ेगा।
उन्होंने पत्र में कहा है कि यह काम इमरजेंसी स्तर का है और यह एक लोकहित का प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा था कि इस प्रोजेक्ट के महत्व को देखते हुए इसे खरड़ फ्लाईओवर की तरह मंजूरी दी जाए, ताकि इलाके को फायदा हो सके। उन्होंने कहा इस पूरे काम में मशीनी और मैनुअल स्तर पर और लेबर की जरूरत है। जिसके बाद इस दिशा में काम शुरू हुआ।
बता दें कि अमर उजाला ने भी 29 अप्रैल के अंक में इस मामले को गंभीरता से उठाया था। लोगों का सफर हो जाएगा आसान
पूर्व पार्षद बेदी ने बताया कि प्रोजेक्ट पर अब काम शुरू हो चुका है। इस काम के पूरा होने से नाइपर फेज-11 बाबा व्हाइट हाउस से जाने वाली सड़क पर आवाजाही शुरू हो जाएगी। प्रोजेक्ट पर बड़ी तेजी से काम चल रहा है। इसके लिए उन्होंने कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू का धन्यवाद किया है। जिनके चलते यह प्रोजेक्ट शुरू हो पाया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इससे पूरे इलाके के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

29 अप्रैल के छपी खबर का ईपीएस साथ में प्रयोग करे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें