फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी ही आपके हाथ में होगा छतबीड़ जू, एक क्लिक पर दिखेंगे जानवर

Thu, 21 Apr 2016 02:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जीरकपुर
विज्ञापन
छतबीड़ जू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छतबीड़ जू में आने वाले सैलानियों की सहूलियत के लिए छह करोड़ की लागत से करवाए जा रहे विकास कार्यों का मंगलवार को प्रदेश के सैरसपाटा मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने जायजा लिया।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सैर सपाटे को बढ़ावा देने, पुरातन विरसे व इमारतों की देखभाल पर चालू वित्त वर्ष के दौरान 300 करोड़ रुपये खर्च करेगी और पंजाब को सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा।

ठंडल ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से सैलानियों को सैर सपाटा केंद्रों की जानकारी मुहैया करवाने के लिए लॉन्च किए गए एप पर छतबीड़ जू के बारे में पर्यटकों को जल्द ही जानकारी मिल सकेगी। इससे सैलानियों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि हमारा सभ्याचारक विरसा बहुत अमीर है, इसलिये पंजाब सरकार राज्य में अमीर के अलावा पुरातन विरसे की संभाल पर विशेष ध्यान दे रही है।
विज्ञापन


राज्य में सैर सपाटे को बढ़ावा देने के साथ जहां रोजगार के नए मौके पैदा होंगे, वहीं प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि छतबीड़ जू में सैलानियों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। इस मौके पर पंजाब विरासत सैर सपाटा विकास बोर्ड के सीईओ बसंत राय कुमार ने बताया कि यहां चल रहे सभी कार्यों को तय समय में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर चिड़ियाघर के डायरेक्टर मनीष कुमार, डिप्टी डायरेक्टर जंगलात विभाग अरुण कुमार, वनरेंज अफसर भूपिंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें