फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जन्माष्टमी पर भजनों और झांकियों ने बांधा समा, नंद के घर आनंद भयो के जयकारों से गूंजा परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर फेज-5 स्थित श्री हरि संकीर्तन मंदिर में विशाल धार्मिक समागम का आयोजन हुआ। पूरे दिन मंदिर प्रांगण में भक्ति और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शिमला से पहुंचे कथा व्यास डॉ. महेश एंड पार्टी ने भजनों और प्रवचनों से ऐसा समा बांधा कि श्रद्धालु झूम उठे। दोपहर 12 बजे जैसे ही भगवान श्री कृष्ण के जन्म का समय हुआ, पूरा मंदिर प्रांगण नंद के घर आनंद भयो के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद महाआरती की गई। जन्मदिन का केक काटने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू और समाजसेविका आभा बंसल सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मंदिर कमेटी की व्यवस्था और कार्यक्रम की सराहना की। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महेश चंद्र मनन, महासचिव सुरिंदर सचदेवा, किशोरी लाल, हंसराज खुराना, राम अवतार शर्मा, शिव कुमार राणा और पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिला मंडल की सदस्याएं- राज बाला, सुभाष सचदेवा, राज खुराना, शुभ मनन, वीना समेत पूरी टीम ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में मंदिर कमेटी के गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें