संवाद न्यूज एजेंसी
कुराली। शहर के अंतर्गत चनालों में करवाए जा रहे 30वें विशाल भगवती जागरण को लेकर कार्ड रिलीज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ यूथ कांग्रेसी नेता गुरप्रताप सिंह पडियाला ने जागरण का कार्ड रिलीज किया।
शहर के सांझा क्लब की ओर से शिव मंदिर चनालों में 17 अक्तूबर को जागरण करवाया जाएगा। क्लब प्रबंधकों ने बताया कि यह आयोजन डेरा बाबा सर्वण गिरि जी और बाबा पूरण गिरि जी के आशीर्वाद से बाबा ध्रुव गिरि जी की छत्रछाया में होगा। जागरण के लिए माता नैना देवी जी की पवित्र ज्योत लाई जा रही है। 17 अक्तूबर की सुबह शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
जागरण में अंतरराष्ट्रीय पंजाबी गायक कंठ कलेर अपनी मधुर आवाज में मां की महिमा का गुणगान करेंगे। इसके अलावा वरिंदर विक्की कुराली भी भजनों के माध्यम से मां का गुणगान करेंगे।
इस मौके पर गुरप्रताप सिंह पडियाला ने कई दशकों से लगातार जागरण करवाने के लिए प्रबंधकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को आपस में जोड़ने और भाईचारा मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
समागम में राणा मुकेश कुमार, सुरिंदर कुमार राणा, संजीव कुमार, कुलदीप चंद, लक्की धीमान, सोहन लाल, संदीप कुमार, गुरजिंदर धीमान, गौरी शंकर, कुलविंदर नगलियां, अमनवीर रिक्की और प्रिंस शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।