फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गड्ढों में तबदील भबात-नाभा सड़क लोगों का हर सफर जोखिम से भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। भबात और नाभा गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे हजारों लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और आए दिन हादसे भी हाे रहे हैं। यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के लिए प्रशासन से कई बार गुहार लगाई है। हालांकि, उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ रही है। भबात-नाभा क्षेत्र में तीन पार्षद भी हैं, जिनकी शिकायतों के बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। रिवरडेल सोसाइटी के मार्केट के सामने सड़क का हिस्सा विशेष रूप से खराब है।
गड्ढों से बचने के लिए वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे गंभीर हादसे हो सकते हैं। कई लोग इस खस्ताहाल सड़क से बचने के लिए अपना रास्ता बदलने को मजबूर हैं। गांव नाभा से भबात जाने वाले लोग अब पटियाला-जीरकपुर हाईवे का इस्तेमाल करते हैं। इसी तरह, विक्टोरिया सिटी के निवासी भी हाईवे से आवाजाही करने को मजबूर हैं। इस वैकल्पिक मार्ग से लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें