मोहाली। इस बार की दिवाली से पहले की गमाडा विभिन्न प्रकार की प्राॅपर्टी की दो बार ई-नीलामी करके मालामाल हो गया है। गमाडा ने इस बार के फेस्टिवल सीजन के दौरान करीब 4400.45 करोड़ रुपये का रेवेन्यू अर्जित कर लिया है। गणेश चतुर्थी के दौरान गमाडा ने ई-नीलामी के दौरान 2505.45 करोड़ रुपये अर्जित किए थे तो वहीं दिवाली के दौरान गमाडा ने 1895 करोड़ रुपये का रेवेन्यू अर्जित कर डाला।
गमाडा ने दिवाली के पहले 1895 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कुल 345 साइट्स की नीलामी से अर्जित किया। हालांकि गमाडा की शहर में 51 साइट्स पर कोई बोली लगाने तक नहीं पहुंचा। इससे पहले 49 काॅमर्शियल साइट्स की नीलामी से गमाडा ने 2505.45 करोड़ रुपये अर्जित किए थे। दिवाली के दौरान लोगों का नब्ज पर हाथ रखते हुए गमाडा की ई-नीलामी में ज्यादातर रेजिडेंशियल प्राॅपर्टी रखी थीं, जिसमें से ज्यादातर नीलामी में निकल गईं। कुल 296 रेजिडेंशियल प्राॅपर्टी बिक चुकी हैं। इसमें सबसे महंगी एक होटल की साइट सेक्टर-78 की बिकी है। इसकी बोली 164 करोड़ रुपये पर जाकर खत्म हुई। वहीं, सेक्टर-78 में ही एक और होटल की साइट भी बिकी है। बताया जा रहा है कि यह होटल एक बड़े ग्रुप की ओर से बनाया जाएगा जो कि शहर की शान बढ़ाएगा।
18 से 29 अक्तूबर तक की गई इस ई-नीलामी के दौरान 396 साइटों में से 341 साइटों पर ही बोली लगाई गई। गमाडा की दो ई-नीलामी के दौरान जो साइट्स निकली हैं, उससे भविष्य में वीआईपी सिटी में एक नए विकास के संकेत हैं। गमाडा जनसुविधाओं को देखते हुए अब साइट्स के साथ ही सड़कों पर काफी ज्यादा वर्क कर रहा है। गमाडा में इस उत्साह को देखते हुए भविष्य की नीतियों में सुधार करने पर विचार कर रहा है। गमाडा की खबर में बाक्स
इन सेक्टरों में बिकी साइट्स
मोहाली के सेक्टर 83-ए, आईटी सिटी में स्थित पेट्रोल पंप की साइट के लिए 31.16 करोड़ रुपये की बोली प्राप्त हुई। सेक्टर-78 की ग्रुप हाउसिंग साइट के लिए 163.87 करोड़ रुपये की बोली लगी और सेक्टर-78 की होटल साइट 33.47 करोड़ रुपये में नीलाम हुई। इसके अलावा सेक्टर-68 की चार कामर्शियल साइटें, आईटी सिटी, सेक्टर 101-ए के 5 औद्योगिक प्लॉट और मोहाली के विभिन्न सेक्टरों में स्थित 334 आवासीय प्लॉट, एससीओ और बूथों के लिए भी बोली प्राप्त हुई।
कोट्स
मोहाली में विभिन्न प्रकार की प्राॅपर्टीज की 18 से 29 अक्तूबर तक ई-नीलामी की गई है। इस फेस्टिवल सीजन के दाैरान की गई ई-नीलामी में लोगों ने अच्छा रिस्पांस दिया है और अच्छा रुझान देखने को मिला है। -मोनीष कुमार, चीफ एडमिनिस्ट्रेटर, गमाडा