फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली के स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-7 के सेंट सोल्जर स्कूल में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेल मैदान में खेल रहे बच्चों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना लंच ब्रेक के दौरान हुई, जब बच्चे मैदान में खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि मैदान में लगे एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था, जिसे किसी बच्चे द्वारा छेड़ दिए जाने के बाद मधुमक्खियां भड़क गईं और बच्चों पर टूट पड़ीं। हमले के दौरान कई बच्चों को डंक लगे, जिससे वे घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। स्कूल प्रशासन ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल में मौजूद एक बच्चे ने बताया कि खेलते समय किसी ने पेड़ पर लगे छत्ते पर कुछ मार दिया था, जिसके बाद मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं।
विज्ञापन

स्कूल की प्रिंसिपल अंजली शर्मा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद सभी प्रभावित बच्चों को अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद उन्हें वापस स्कूल लाया गया। इस दौरान अभिभावकों को भी तुरंत सूचित कर दिया गया था और बच्चों की स्थिति अब सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें