फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कर्मी कोरोना पॉजिटिव आने पर बीयर कंपनी का प्रशासनिक ब्लॉक सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। डेराबस्सी के साथ लगते गांव भांखरपुर में स्थित एक नामी कंपनी के बीयर प्लांट में चार मुलाजिमों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बुधवार को अपनी टीम के साथ कंपनी का दौरा किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने बताया कि कंपनी के प्रशासकीय विभाग में काम करने वाले चार मुलाजिम कोरोना पीड़ित मिले हैं। जिन्हें ज्ञान सागर अस्पताल में भरती करवाया गया है। सेहत विभाग ने एहतियात के तौर पर कंपनी के उक्त विभाग को सील कर दिया है। इसके साथ ही विभाग के बाकी मुलाजिमों को घरों में रहने के लिए कहा है।
उन्होंने बताया कि कंपनी के सभी मुलाजिमों की रैंडम सैंपलिंग का काम शुरू कर दिया गया है। अब तक प्रशासनिक विभाग के 11 मुलाजिमों के सैंपल लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट जल्दी ही आएगी। डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि सेहत विभाग नजदीकी एरिया में भी नजर रख रहा था। अभी तक कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है और पहले की ही तरह बरकरार है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम पड़ने पर ही घर से निकलें। इसके अलावा मास्क या चेहरों को कवर करने के बाद ही बाहर जाएं।
विज्ञापन

इस अववर पर डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. दलजीत सिंह, नोडल अफसर डॉ. रेनू सिंह, डॉ. हरमनदीप कौर, एसएमओ डॉ. संगीता जैन, डॉ. एसएचएस चीमा, डॉ. विक्रांता, हेल्थ इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह, राजिंदर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें