मोहाली। कालकट भवन किसान विकास चैंबर की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन दिवस पर कार्यशाला आयोजित की गई। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होंने प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मधुमक्खी पालन के पेशे को पर्यावरण स्वच्छता के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी बताया। कहा कि शहद का महत्व मानव जीवन की सांसों के शुरू होने के साथ हो जाता है। संवाद